Logo
National Journal of
Advanced Research

Search

ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
शहरी तथा ग्रामीण माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया के सांस्कृतिक तथा धार्मिक मूल्यों के प्रभाव का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन
Authors
अमित कुमार, डॉ. भावना अरोड़ा
Abstract
प्रस्तुत शोध अध्ययन माध्यमिक स्तर पर शहरी तथा ग्रामीण माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया के सांस्कृतिक तथा धार्मिक मूल्यों के प्रभाव का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन। प्रस्तुत शोध अध्ययन का उद्देश्य शहरी तथा ग्रामीण माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया का सांस्कृतिक मूल्यों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना, शहरी तथा ग्रामीण माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया का धार्मिक मूल्यों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना तथा माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया के सांस्कृतिक तथा धार्मिक मूल्यों के मध्य सह-सम्बन्ध ज्ञान करना।
अनुसंधान के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुये अनुसंधान हेतु सर्वेक्षणात्मक विधि का प्रयोग किया गया। शहरी तथा ग्रामीण माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया के सांस्कृतिक तथा धार्मिक मूल्यों के प्रभाव का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन शोध अध्ययन के लिए चुना गया। प्रस्तुत शोधकार्य में न्यादर्श चयन के लिए ‘रैन्डम पद्धति’ को प्रयोग किया गया। शोध अध्ययन में 500 (260 छात्र एवं 240 छात्राऐं) विद्यार्थियों को न्यादर्श के रूप में 10 शहरी तथा 10 ग्रामीण कुल 20 माध्यमिक विद्यालयों से रैण्डम सैम्पिलिंग द्वारा चुना गया। विद्यार्थियों के आंकड़ें एकत्रित करने के लिए स्वयं निर्मित सोशल मीडिया प्रश्नावली को प्रयोग में लाया गया। अध्ययन के परिणाम प्राप्ति हेतु मध्यमान, मानक विचलन, ‘टी’ टेस्ट, क्रांतिक अनुपात तथा सह-सम्बन्ध सांख्यिकीय तकनीक का उपयोग किया गया।
शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों के मध्य सोशल मीडिया के सांस्कृतिक मूल्यों के मध्य सार्थक अंतर पाया गया। अध्ययन से यह पता चलता है कि शहरी विद्यार्थी ग्रामीण विद्यार्थियों की अपेक्षा सोशल मीडिया के धार्मिक मूल्यों में श्रेष्ठ हैं। शोध अध्ययन से यह पता चलता है कि शहारी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों के मध्य सोशल मीडिया के धार्मिक मूल्यों में सार्थक अंतर है। शहरी विद्यार्थी ग्रामीण विद्यार्थियों की अपेक्षा सोशल मीडिया के धार्मिक मूल्यों में श्रेष्ठ हैं।
शोध अध्ययन द्वारा यह भी पता चलता है कि विद्यार्थियों के सोशल मीडिया के सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों के मध्य सार्थक सह-सम्बन्ध पाया गया।
Download
Pages:5-7
How to cite this article:
अमित कुमार, डॉ. भावना अरोड़ा "शहरी तथा ग्रामीण माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया के सांस्कृतिक तथा धार्मिक मूल्यों के प्रभाव का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन". National Journal of Advanced Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 5-7
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.