Logo
National Journal of
Advanced Research

Search

ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्राओं की शारीरिक क्षमता का उनकी शैक्षिक चिंता के संबंध में एक तुलनात्मक अध्ययन
Authors
पूनम, डॉ0 सुरेखा चौहान
Abstract
प्रस्तुत शोध अध्ययन माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्राओं की शारीरिक क्षमता का उनकी शैक्षिक चिंता के संबंध में एक तुलनात्मक अध्ययन। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् उच्च तथा निम्न शारीरिक क्षमताओं वाली छात्राओं के मध्य उनकी शारीरिक क्षमता का अध्ययन करना। माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् उच्च तथा निम्न शारीरिक क्षमताओं वाली छात्राओं के मध्य उनकी शैक्षिक चिंता का अध्ययन करना तथा माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्राओं की शारीरिक क्षमताओं तथा शैक्षिक चिंता के मध्य सह-सम्बन्ध ज्ञात करना।
अनुसंधान की प्रकृति एवं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुये शोधकत्री ने अनुसंधान हेतु सर्वेक्षणात्मक विधि का प्रयोग करने का निश्चय किया। जनपद साउथ-वेस्ट नई दिल्ली के माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्राओं को षोध अध्ययन के लिए चुना गया है। प्रस्तुत शोधकार्य में न्यादर्श चयन के लिए ‘रैन्डम पद्धति’ को प्रयोग किया गया। षोध अध्ययन में 400 छात्राओं को न्यादर्श के रूप में 20 माध्यमिक विद्यालयों से रैण्डम सैम्पिलिंग द्वारा चुना गया। षोध में षोधकर्ती द्वारा माध्यिका, सांख्यिकी विधि द्वारा छात्राओं को उच्च तथा निम्न षारीरिक क्षमताओं के आधार पर दो वर्गों में बांटा गया।
शरीरिक क्षमता मापन के लिए चयनित शारीरिक क्षमता घटक परीक्षणों का प्रयोग किया गया तथा शैक्षिक चिंता मापन के लिए डॉ0 ए0के0 सिंह तथा डॉ0 ए0 सेन गुप्ता द्वारा निर्मित शैक्षिक चिंता मापन का प्रयोग किया गया।
अध्ययन के परिणाम प्राप्ति हेतु मध्यमान, माध्यिका, मानक विचलन, ‘टी’ टेस्ट, क्रांतिक अनुपात तथा सह-सम्बन्ध सांख्यिकीय तकनीक का उपयोग किया गया।
माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् उच्च तथा निम्न शारीरिक क्षमताओं वाली छात्राओं के मध्य उनकी शारीरिक क्षमता में सार्थक अंतर पाया गया, जिसमें उच्च शारीरिक क्षमता वाली छात्रायें निम्न शारीरिक क्षमता वाली छात्राओं से शारीरिक क्षमता में श्रेष्ठ हैं।
शोध अध्ययन से यह पता चलता है कि उच्च तथा निम्न शारीरिक क्षमताओं वाली छात्राओं के मध्य में उनकी शैक्षिक ंिचंता में कोई सार्थक अंतर नहीं है परन्तु मध्यमान की दृष्टि से यह पता चलता है कि उच्च शारीरिक क्षमताओं वाली छात्रायें निम्न शारीरिक क्षमताओं की अपेक्षा शैक्षिक ंिचंता में बेहतर हैं। शोध अध्ययन से यह ज्ञात हुआ कि छात्राओं के शारीरिक क्षमता तथा शैक्षिक ंिचंता के मध्य सार्थक सह-सम्बन्ध है।

Download
Pages:1-4
How to cite this article:
पूनम, डॉ0 सुरेखा चौहान "माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् छात्राओं की शारीरिक क्षमता का उनकी शैक्षिक चिंता के संबंध में एक तुलनात्मक अध्ययन". National Journal of Advanced Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 1-4
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.