ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 1 (2026)
सोमालिया में अलगाववाद की राजनीतिः सोमालिलैंड का एक विशेष अध्ययन
Authors
धीरज कुमार
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र सोमालिया की आंतरिक राजनीति में उत्पन्न अलगाववादी आंदोलन पृथक सोमालिलैंड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, राजनीतिक गतिशीलता व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तथा प्रभावों के विश्लेषणात्मक अध्ययन का प्रयास करता है। अलगाववाद की राजनीति, पूर्णतया सीमा विहीन होती है। जो केवल राजनीतिक, भौगोलिक और आर्थिक ही नहीं अपितु सामाजिक और सांस्कृतिक विभाजन को भी जन्म देकर उसका पोषण करती है। पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया में जारी पृथक सोमालिलैंड की मांग आज विश्व राजनीति के लिए चिंतन का आयाम गढ़ रही है। सोमालिया गृह युद्ध 1991 में शियाद बर्रे शासन के अंत के साथ प्रारंभ यह मांग आज अंतरराष्ट्रीय राजनीति का ज्वलंत विषय बन गई है और इजरायल ने 2025 के अंत में सोमालिलैंड को एक स्वतंत्र और संप्रभु राज्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करने के साथ इस प्रश्न को प्रबलता, जटिलता और प्रमुखता प्रदान कर दी है। 30 वर्षों से भी अधिक समय से सोमलिलैंड का दावा है कि वो एक स्वतंत्र राज्य हैं जिसका अपना स्वयं का निश्चित भू भाग, जनसंख्या, सरकार और संप्रभुता है। परन्तु आज भी सोमालिलैंड दुनिया के लिए केवल एक राज्य (सोमालिया) का आंतरिक व विवादित भौगोलिक क्षेत्र मात्र ही है। शोध पत्र यह तर्क प्रस्तुत करता है कि सोमालिलैंड के पृथक राज्य का विवाद क्षेत्रीय अखंडता और आत्मनिर्णय के मध्य मूलभूत विरोधाभास का उदाहरण है।
Download
Pages:6-9
How to cite this article:
धीरज कुमार "सोमालिया में अलगाववाद की राजनीतिः सोमालिलैंड का एक विशेष अध्ययन". National Journal of Advanced Research, Vol 12, Issue 1, 2026, Pages 6-9
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
