ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 2 (2025)
माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य का जनांकिकीय चरों के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन
Authors
नीता अरोडा, विक्रम सिंह औलख
Abstract
प्रस्तुत शोध का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य का चयनित जनांकिकीय चरों-लिंग, आयु एवं शैक्षिक योग्यता के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन करना था। अध्ययन में स्तरीकृत यादृच्छिक न्यादर्श चयन विधि का प्रयोग करते हुए बीकानेर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित सरकारी एवं निजी माध्यमिक विद्यालयों के कुल 600 शिक्षकों को न्यादर्श में सम्मिलित किया गया। मानसिक स्वास्थ्य के मापन हेतु मानकीकृत उपकरण का उपयोग किया गया तथा प्राप्त आँकड़ों का उपयुक्त सांख्यिकीय तकनीकों द्वारा विश्लेषण किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि लिंग शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है, जहाँ महिला शिक्षकों में अपेक्षाकृत निम्न मानसिक स्वास्थ्य पाया गया। आयु के संदर्भ में यह पाया गया कि कम आयु वर्ग के शिक्षक अधिक सक्रिय एवं अनुकूलनशील हैं, जबकि अधिक आयु वर्ग के शिक्षकों में मानसिक तनाव की प्रवृत्ति अधिक देखी गई। वहीं, शैक्षिक योग्यता का शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य पर कोई सार्थक प्रभाव नहीं पाया गया। अध्ययन यह संकेत देता है कि शिक्षकों का मानसिक स्वास्थ्य बहुआयामी कारकों से प्रभावित होता है तथा इसके सुदृढ़ीकरण हेतु विद्यालय स्तर पर सहयोगात्मक एवं संवेदनशील वातावरण का निर्माण आवश्यक है।
Download
Pages:77-79
How to cite this article:
नीता अरोडा, विक्रम सिंह औलख "माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य का जनांकिकीय चरों के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन". National Journal of Advanced Research, Vol 11, Issue 2, 2025, Pages 77-79
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
